Breaking News
death

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

death

हरिद्वार (संवाददाता)। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मजदूर रात में अपने घर नहीं पहुंचा तो सुबह उसकी तलाश की गई। तब गांव के बाहर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना सिडकुल के गांव औरगांबाद निवासी सोनू 30 वर्ष पुत्र यशपाल मंगलवार रात अपने घर नहीं आया। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में कुछ लोगों की नजर गांव के बाहर पड़े शव पर पड़ी। वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सोनू के परिवार के लोगों को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सदर प्रकाश देवली ने बताया कि पता लगा है कि युवक शराब पीने का आदी था। माना जा रहा है कि रात को वह रास्ते में गिर गया होगा और रात भर ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply