Breaking News
cm guru nanak jaynti

सीएम ने किए गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित

cm guru nanak jaynti

देहरादून  (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान केवल धर्म पालन के लिए नहीं, अपितु मानवीय संवेदनाओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिये भी था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। गुरू तेगबहादुर के बलिदान से हमे आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply