Breaking News
alcohal

32 बोतल अवैध शराब बरामद

alcohal

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। आबकारी विभाग ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तलाशी अभियान चलाया। जिसमें अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 32 बोतल अवैध शराब बरामद की। जिला आबकारी निरीक्षक धीरेद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर में तलाशी अभियान चलाया। नगर के सिल्थाम,लुन्ठ्यूडा,लाशघर रोड,पाण्डेय गांव,रोडवेज स्टेशन में दुकानों की तलाशी ली गई। इस दौरान पंकज भट्ट व संदीप सिंह की दुकान से कुल 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आबकारी अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल पुष्कर सिंह शामिल रहे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply