Breaking News
mussooriemla

भैयादूज पर मसूरी विधायक ने दिये महिला पुलिसकर्मियों को उपहार

mussooriemla

देहरादून (संवाददाता)। भाईदूज पर्व के पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कैंट थाने में महिला पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उन्हें उपहार दिए। इससे पहले महिला पुलिसकर्मियों ने विधायक जोशी को टीका लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। विधायक गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। बताया कि यह त्यौहार भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है और बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से भारत की लक्ष्मी नाम से योजना चलाई जा रही है, जिसमें वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके कैंट इंस्पेक्टर नदीम अहमद, भाजपा नेता विष्णु गुप्ता, बेला गुप्ता, उषा शाही, अनिल सैनी, अनुज रोहिला आदि मौजूद रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री …

Leave a Reply