Breaking News
rang 56656767

भारत रंग महोत्सव में दिखेगी विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

rang 56656767

देहरादून (संवाददाता)। कला एंव संस्कृति विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के तत्वावधान में छह फरवरी से 21 वां भारत रंग महोत्सव आयोजित होगा। सात दिवसीय महोत्सव चार भारतीय नाटक और तीन विदेशी नाटकों का मंचन किया जाएगा। इस दौरान रंगमंच से जुड़े कलाकार विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक पेश करेंगे। मंगलवार को इंदर रोड स्थित संस्कृति निदेशालय में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एनएसडी के प्रमुख अब्दुल लतीफ खताना ने बताया कि संस्कृति विभाग के न्यू ऑडिटोरियम में गुरूवार को महोत्सव का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दीप जलाकर करेंगे। पहले दिन भूपेश जोशी के निर्देशन में महाकवि भास का लिखा हुआ नाटक चारूदत्ता का मंचन किया जाएगा। भारतीय नाटकों में दो नाटक बांग्ला, एक असमिया और एक नाटक मलयालम में हैं। श्रीलंका के नाटक अंग्रेजी और नेपाल के नाटक का मंचन नेपाली भाषा में होगा। समारोह में संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, प्रसिद्ध कवि और लीलाधर जगूड़ी, रंगकर्मी और सिनेमा अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी मौजूद रहेंगे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रभारी निदेशक सुरेश शर्मा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों के सूत्र में बांधना हैं। समारोह में नाटक के साथ ही पारंपरिक नृत्य और लोक कलाओं की भी सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। एनएसडी कार्यवाहक अध्यक्ष डा. अर्जुन देव चरण ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 1959 में स्थापित हुआ। यह एक स्वायत्त संस्था है जो पूरी तरह से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से वित्तपोषित हैं।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply