Breaking News
monsoon

केरल पहुंचा मानसून, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में आएगी तेज आंधी!

monsoon

नईदिल्ली । भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में बताया है कि मानसून केरल के नज़दीक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून तक ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. इस लिहाज से देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून की बारिश देरी से होने के आसार हैं. आमतौर पर 15 जून तक मानसून मुंबई में दस्तक दे देता है. लेकिन, इस बार इसके एक हफ्ता लेट होने का अनुमान जताया जा रहा है.
ज्ञात हो कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने 6 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने का अनुमान जताया था. इस साल औसत की 96 फीसदी बारिश हो सकती है यानी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है. उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से लू और गरम हवा के थपेड़ों से झुलस रहे हैं. राजस्थान के चुरू सहित कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है. अब इन इलाकों को बारिश के लिए और इंतजार करना होगा.
मानसून केरल के करीब पहुंच चुका है और 8 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है. मध्य भारत में मानसून आने में 5-10 दिनों की देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है. जून में मानसून अनुमान से कम रह सकता है. असामान्य स्थिति की वजह से मानसून में देरी हो रही है. वैसे इस साल औसत मानसून का अनुमान है.

Check Also

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हरेला पर्व : नीलम बिजल्वाण

-नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप हर्षोल्लास से मनाया ऋषिकेश, दीपक …

Leave a Reply