Breaking News
army sena bharti

चमोली और टिहरी के युवाओं ने दिखाया सेना भर्ती में दम

army sena bharti

कोटद्वार (संवाददाता)। कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती के चौथे दिन चमोली और टिहरी जनपद के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि भर्ती के लिए 4079 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3098 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 328 अभ्यर्थी दौड़ में चयनित हो पाए।कौडिय़ा स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप के बलबीर मैदान में लैंसडौन सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुबह ठीक 5 बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया। इसके बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा। कर्नल वाजपेयी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने भर्ती होने आए युवाओं से अनुरोध किया कि दलालों से सावधान रहें और ऐसा कोई व्यक्ति संपर्क करता है तो तत्काल सैन्य अधिकारियों को सूचित करें।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply