Breaking News

सीएम धामी ने गुवाहाटी में शहीद हुए सेना के जवान सोनित कुमार सैनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रुड़की  निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के  घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना  की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान श्री सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply