Breaking News

गोरखपुर के लग्जरी होटल में लगी आग

गोरखपुर । गोरखपुर जिले में मंगलवार दोपहर को होटल प्रदीप में आग लग गई। यह आग होटल के रसोईघर में लगी है। आग की वजह से होटल के कमरों धुआं भर गया। आग में घिरने के डर से लोगों में अफरातफरी मच गई। होटल के कर्मचारियों ने जल्दी से सभी मेहमानों को होटल से बाहर निकाला। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Check Also

उत्तराखंड की शान और भारत के महान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

देहरादून । भारतीय निशानेबाजी जगत को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देश …