Breaking News

सूचना कर्मचारी संघ के चुनाव में रणजीत सिंह बुदियाल अध्यक्ष और सुरेश चन्द्र भट्ट बने महामंत्री

देहरादून (सूचना विभाग)। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर  राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर  विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर  अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर  कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु  अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं  आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।


Check Also

मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन …