Breaking News
Pritam singh

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बचाव एवं राहत कार्यों के लिए रवाना

Pritam singh

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनपद टिहरी गढ़वाल के बूढाकेदार में हुई भारी बरसात एवं बादल फटने की घटना से हुए जानमाल की हानि पर दु:ख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीडि़तों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराये जाने एवं राहत एवं बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधमण्डल को राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये। उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद भिलंगना प्रमुख विजय गुनसोला से दूरभाष वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शांति भट्ट जो घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं, से भी इस सम्बन्ध में दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply