Breaking News
dakpathar

डाकपत्थर में बारिश ने बढ़ाई परेशानी

dakpathar

विकासनगर (संवाददाता)। विकासनगर में शनिवार दोपहर में आधे घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर सहित कई ग्रामीण इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार सुबह चटख धूप के साथ लोगों के दिन की शुरुआत हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आसमान में सूर्यदेव चमकते रहे। धूप के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा। लेकिन, डेढ़ बजे बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गये। जिसके बाद करीब ढाई बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि, करीब आधे घंटे ही बारिश हुई। लेकिन, मूसलाधार बारिश ने आधे घंटे के भीतर ही नगर क्षेत्र को पानी-पानी कर दिया। सिनेमा गली, चौदह फीटा मार्ग, देवदत्त मार्ग, मुस्लिम बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, राइस मिल मार्ग के साथ डाकपत्थर मार्ग, पश्चिमीवाला मार्ग आदि इलाके पानी से लबालब हो गये। इसके चलते स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। राहगिरों को भी बामुश्किल इन स्थानों से आवागमन करना पड़ा। उधर, डाकपत्थर बाजार में भी बारिश के चलते भारी जल भराव की समस्या खड़ी हो गई। चौक बाजार सहित पुलिस चौकी के पीछे मार्ग पर भारी मात्रा में जल भराव हो गया। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। जल भराव के दौरान गाड़ी चालकों से लेकर पैदल राहगीरों को भी फजीहत उठानी पड़ी। नगर पालिका के खिलाफ लोगों में आक्रोश नगर क्षेत्र में जल भराव की समस्या पर लोगों में रोष भी दिखाई दिया। बारिश के बाद गली मुहल्लों में भरे पानी पर ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश दिखाया। नगरवासी आशीष, सुनील, महेन्द्र आदि ने बताया कि नगर क्षेत्र में पालिका प्रशासन की निकासी व्यवस्था बदहाल है। हल्की बारिश के दौरान भी सिनेमा गली, पंजाबी कॉलोनी, देवदत्त मार्ग, मुस्लिम बस्ती आदि इलाकों में भारी जल भराव हो जाता है। बावजूद, नगर पालिका प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। उधर, पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि पालिका प्रशासन जल भराव की समस्या से निपटने के हर संभव प्रयास कर रहा है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply