Breaking News
treeeeeeee2344234

पौध रोपण का लिया संरक्षण का संकल्प

treeeeeeee2344234उ

त्तरकाशी (संवाददाता)। ड्रीम्स संस्था की ओर से वरुणावत पर्वत की तलहटी पर हरबल गार्डन में पौध रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। शनिवार को पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल के नेतृत्व में ड्रीम्स संस्था से जुडे लोगों ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौध रोपण की जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने वरुणावत पर्वत की तलहटी पर स्थित हरबल गार्डन में आंवले और विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाये। इस दौरान संस्था के समन्वयक मुकेश नौटियाल ने कहा कि संस्था हर वर्ष पौधरोपण का कार्यक्रम करती आ रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर मनोज शर्मा, सुखदेव पंवार, संतोषी, लक्षमी, संतोष, सुमन प्रकाश, विष्णुपाल, प्रीती आदि मौजूद थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply