Breaking News
dengue 323

डेंगू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गांव का निरीक्षण

dengue 323

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी भरदार में डेंगू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया जबकि बुखार से पीडि़त लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान करीब दो दर्जन ग्रामीणों की जांच की गई। डॉक्टर इसे वायरल फीवर बता रहे हैं। बताते चलें कि सुमाड़ी गांव में बीते कई दिनों से महिलाएं, बच्चे और पुरूष बुखार से पीडि़त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डेंगू के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। गांव में डेंगू की आशंका होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों को साफ रखने और एकत्रित गोबर को ढकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू वहीं पनपता है, जहां पानी जमा हो। गुरुवार को गांव में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां बांटी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा़ एसके झा ने बताया कि इससे पहले 9 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जांच के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा़ संजय तिवारी, डा़ साकिब, डा़ पंकज, ग्राम प्रधान गणेशी देवी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय रावत, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन चौहान, भगवान सिंह रौतेला, पंकज रौतेला, योगेश ममगाई, उपेंद्र सिंह कप्रवान, आशीष आदि मौजूद थे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply