Breaking News
Terror of monkeys in mussoorie

मसूरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

Terror of monkeys in mussoorie

देहरादून (संवाददाता)। पहाड़ो की रानी मसूरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। शहर में बड़ी संख्या में मौजूद बंदर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए है। बंदरों के हमले से कई लोग अस्पताल तक पहुंच गए है। शहर के कैमल बैक, लंढौर क्षेत्र में समेत मालरोड में बड़ी संख्या में मौजूद बंदरों से लोग खासे परेशान हैं। पिछले 5 सालों में बंदरों के हमले से कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। शहर में आए दिन बंदरों के हमले से लोग चोटिल हो रहे हैं। लोग सुबह अकेले नहीं घूम पा रहे हैं, मॉर्निंग वॉक करने वालों पर भी बंदर अपना कहर बरपा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन बंदरों को पकडऩे के लिए गंभीर नहीं है। अगर समय रहते बंदरों को पकडऩे के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने कहा था कि बंदरों को पकडऩे के लिए बहुत जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इस मामले की सुध नहीं ली और स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply