Breaking News
Population control law

जनसंख्या नियंत्रण को बनाया जाए कानून

Population control law

हरिद्वार (संवाददाता)। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में धर्माचार्यो व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण को कठोर बनाने की मांग को लेकर हरकी पैड़ी से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर धरना दिया। धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण देश कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। सरकारों ने समस्याओं को सुलझाने की भरसक कोशिश भी की, लेकिन तेज गति से बढ़ती जनसंख्या के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। बढ़ती जनसंख्या के कारण ही नागरिकों को वे सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बडोनी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। समय-समय पर देश में अभियान व यात्राएं भी निकाली जा चुकी हैं। डासना पीठाधीश्वर स्वामी नृङ्क्षसहानंद सरस्वती जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर एक नवंबर से आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकारों ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। संवैधानिक संस्थाएं इस दिशा में चर्चा करने और उचित कदम उठाने में विफल दिखाई दे रही है, जोकि चिंता का विषय है। पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि रविवार को श्री ब्राह्मण सभा का एक प्रतिनिधिमंडल डासना पहुंचकर आमरण अनशन कर रहे स्वामी नृङ्क्षसहानंद सरस्वती के समर्थन में धरना देगा। इस अवसर पर बाबा हठयोगी, आचार्य पंडित विष्णु प्रसाद, आशीष गौड़, सोम कश्यप, रवि जैन, अश्विनी सैनी, पवनकृष्ण शास्त्री, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply