Breaking News
hjhj455

पर्यटकों से गुलजार रही तीर्थनगरी



hjhj455

ऋ षिकेष (संवाददाता)। गंगा पर शुक्रवार को दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही। रंग बिरंगी राफ्टों पर पर्यटक मौजूद नजर आए। गंगापार कराने को मोटरवोट ने भी शुक्रवार को रिकार्ड फेरे लगाए। पर्यटकों की भीड़ से क्षेत्र के व्यवसायी भी उत्साहित दिखे। शुक्रवार को एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब से सबसे अधिक पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। कैंपों में पर्यटकों की भीड़ के कारण गंगा में रंग बिरंगी राफ्ट का भी मूवमेंट अधिक नजर आया। करीब डेढ़ सौ से अधिक राफ्ट गंगा में नजर आईं। रामझूला व लक्ष्मणझूला पुलों पर भीड़ के चलते लोगों को गंगा पार करने में समय लगा। रामझूला से स्वर्गाश्रम गंगा पार कराने को मोटरवोट ने भी दिन भर में साठ से अधिक फेरे लगाए।एक फेरे में पचास से अधिक पर्यटक गंगापार करते हैं। दोपहर के समय सैलानी खतरनाक घाटों पर भी धूमते मिले। ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश के बीच भी सभी घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। भीड़ होने से साहसिक पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे खिले। साहसिक पर्यटन से जुड़े व्यवसायी भगवती प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को काफी भीड़ रही। कौडिय़ाला से लेकर बैराज तक राफ्टों में पर्यटकों की भीड़ रही। बताया कि आने वाले दिनों में लगातार भीड़ में इजाफा होगा।

Check Also

केदारनाथ धाम में हिमपात से उत्साह भी रूकावट भी

धर्माटन में सुधार की आवश्यकता -वीरेन्द्र देव गौड़, पत्रकार, देहरादून जैसे ही उत्तराखण्ड की चार …

Leave a Reply