Breaking News
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का किया निरीक्षण

देहरादून (सू0वि0)।

चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुरुवार को लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है । यह शांति और ध्यान का केंद्र है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद जी महाराज , स्वामी एकदेवानंद जी महाराज, स्वामी विरेशानंद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अध्यक्ष वन निगम  कैलाश गहतोड़ी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

read also…..

Check Also

Swachh Vayu Sarvekshan2026 and Dehradun: From Polluted Past to Cleaner Future

Dehradun secured the 12th position nationally in the Swachh Vayu Sarvekshan 2026 for cities with …