Breaking News
स्वतंत्रता

स्वतंत्रता दिवस पर द पॉली किड्स स्कूल के बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम

देहरादून।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
वहीं तेगबहादुर रोड स्थित पॉली किड्स स्कूल के छोटे बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली और उसके पश्चात स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया एवं उसके बाद अन्य गानों पर नन्हें मुन्हें बच्चों ने थिरकते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। शिक्षकाओं ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर बच्चों को राष्ट्र के प्रति जानकारी भी बताई। स्कूल के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू ने सभी बच्चों को ढे़र सारा आशीर्वाद दिया साथ ही पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया । पॉली किड्स की डायरेक्टर रंजना महेन्द्रू ने अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ से सभी को बारीकी से रू-ब-रू कराया। इस अवसर पर समस्त स्कूल प्रशासन, शिक्षकाएं दीप्ती सेठी, विनीता गिरा तथा बच्चे संस्कृति मिश्रा, चित्रांश सिंह, वेदांश तिवारी, अराध्य पोखरियाल, अर्चित पंवार, कृतिका सती एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे।

 read also…..

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री …