Breaking News

त्रिवेणी घाट पर हुआ छठ महोत्सव का समापन साथ ही सूर्य अर्ध के साथ छठ महोत्सव हुआ संपन्न

ऋषिकेश (दीपक राणा) । ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर वह छठ महोत्सव का हुआ समापन हजारों व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्ध। त्रिवेणी घाट पर रविवार सायः से शुरू हुआ कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (नहाए खाए) से शुरू हुआ छठ महोत्सव सप्तमी सोमवार सूर्य देव को अर्ध देने के साथ संपन्न हो गया। छठ मैया की पूजा करने वालों का आना लगा रहा कोई ढोल नगाड़ों के साथ तो कोई बैंड बाजों के साथ त्रिवेणी घाट पर आते नजर आए। महिलाएं सुपू में छठ पूजा का सामान पीले एवं लाल कपड़े में बांधकर सूर्य देव की उपासना करने त्रिवेणी घाट गंगा किनारे पहुंची। वही सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया साथ ही छठ मैया के भक्ति गीत से त्रिवेणी घाट भक्तिमय नजर आया। त्रिवेणी घाट पर भक्तों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई ।

 

Check Also

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन, चारधाम यात्रा की गई स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर से …