Breaking News
द्रोपदी

द्रोपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

द्रोपदी मुर्मू प्रचंड जीत हासिल करने वाली हैं। जबकि जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के लिए अच्छी जीत हासिल करेंगे। मोदी के विपक्षियों के उम्मीदवार थके हुए हैं। यशवंत सिन्हा मोदी विरोध में गुस्साए बैठे हैं। मोदी विरोध के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। मोदी को ऐंठ दिखाने के लिए यशवंत सिन्हा ममता की गोदी में जा बैठे। उनके एमपी बन गए। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों मोदी से खार खाए बैठे हैं। इन दोनों का बस चले तो इनमें से एक प्रधानमंत्री और दूसरा उप-प्रधानमंत्री बन जाए। ये दोनों खुद को बहुत योग्य मानकर चलते हैं। इन्हें मोदी में कोई अच्छाई नजर नहीं आती। इन दोनों को ममता में झाँसी की रानी दिखाई देती है। फ्रांस की जाँन ऑफ आर्क दिखाई देती है। ये दोनों खुद को किसी मसीहा से कम नहीं समझते। ये दोनों दुराग्रह ग्रस्त लोग हैं। बहरहाल, द्रोपदी मुर्मू हम भारतीयों के लिए बहुत आदरणीय हैं। उन्हें हम राष्ट्रपति के रूप में पाकर धन्य होने वाले है। जगदीप धनखड़ बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। उनके अंदर सहनशक्ति भी बहुत अधिक है। वे ममता जैसी महामाया को लम्बे समय से सह रहे हैं। ममता ने उनका कई बार घोर अपमान किया। राज्यपाल होते हुए भी वे सब सहते रहे। जगदीप धनखड़ किसान पृष्ठ भूमि वाले व्यक्ति है। बचपन में उन्होंने भी खूब संघर्ष किया है। सबसे बड़ी बात यह कि वे भयनाक से भयनाक स्थिति में भी विनम्र रहते हैं। उनका व्यक्तित्व असाधारण हैं। उन्हें भी शानदार जीत मिलनी चाहिए।

 

 

read also…..

Check Also

उत्तराखंड: सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता विधान सभा से पास होने पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधान सभा सदन …