Breaking News
justin bieber nwn

सिंगर जस्टिन बीबर पर चीन ने लगाया प्रतिबंध

justin bieber nwn

बीजिंग । चीन के अधिकारियों ने मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी। अधिकारियों ने कहा कि बीबर को अपने हरकतों और विवादित गतिविधियों की वजह से देश में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं मिलेगी। बीबर इस वर्ष अपने ‘पर्पज वल्र्ड टूरÓ के तहत इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर व हांगकांग में प्रस्तुति देंगे। बीजिंग के कल्चर ब्यूरो ने एक बयान में कहा, ‘जस्टिन बीबर बेहद अच्छे गायक हैं लेकिन उसी समय वह एक विवादित युवा विदेशी गायक भी हैं। उनकी सामाजिक गतिविधियां हमारे लिए चिंता का विषय है। गौरतलब है कि बीबर ने 2013 में यहां प्रस्तुति दी थी। वह तब अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में आए थे जिसमें बीबर के अंगरक्षक उन्हें ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर उठाकर ले जा रहे थे।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply