Breaking News
road accident in haldwaninwn

वर्दी हुई खून से लाल लेकिन घायलों को पहुंचाया अस्पताल

road accident in haldwaninwn

हल्द्वानी (का0सं0)। रामनगर के पीरूमदारा पुलिस चौकी के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सवार दोनों युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर बहुत जबरदस्त थी जिसकी वजह से सड़क पर खून ही खून नजर आने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। वहीं आपको बता दें कि राज्य में इनदिनों जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को भी काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इसी सिलसिले में आज एक बार फिर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। खून में लतपत युवकों को पुलिसकर्मी विनित चौहान ने वर्दी की फिक्र किए बिना ही कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गए। इस दौरान पुलिस के जवान की वर्दी खून से पूरी तरह से लाल हो गई।  पुलिस के मुताबिक, डंपर काफी तेज गति से आ रहा था जिसकी वजह से युवकों को काफी चोट आई है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया था जिसके बाद हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस दौरान पुलिस कर्मी विनीत चौहान ने जो कार्य किया है वह काबिले तारीफ है। अगर शायद थोड़ी देर और हो जाती तो उनकी मौके पर ही मौत हो जाती।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply