Breaking News
बर्फबारी

Uttarakhand में मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है

उत्तराखंड में मौसम दूसरे दिन भी बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कल, यानी बुधवार से कुछ दिनों की राहत मिलने की उम्मीद है।

17 अक्तूबर को, मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ती है और मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान घटता है। लेकिन 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Check Also

पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

तकनीकी शिक्षा को मिल रही नई दिशा, हाईटेक बने राज्य के पॉलीटेक्निक, मुख्यमंत्री के प्रयासों …