Breaking News

झारखंड में थमी कोरोना की रफ्तार, 2240 हुए एक्‍टिव मरीज

बीते चार सप्ताह में 14915 से घटकर 2240 हो गए मरीज
राज्य में संक्रमण दर में गिरावट केसाथ ही मरीजों के मिलने का सिलसिला काफी कम हो गया है। बीते चार सप्ताह में यह 14915 से घटकर 2240 पर आ गया है। 17-23 मई के बीच राज्य में 14915 मरीज राज्य में मिले थे। जो 24 से 30 मई के बीच 6526, 31 मई से 6 जून के बीच 4275 पर आ गए। जबकि बीते सप्ताह (7-13 जून) राज्य भर में महज 2240 मरीज मिले हैं। झारखंड में फिलहाल कोरोना के 2646 मरीज एक्टिव हैं। इनमें लगभग 65 प्रतिशत (64.66) मरीज सूबे के केवल छह जिलों में हैं। ये जिले हैं- रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, सिमडेगा, धनबाद व गढ़वा। इन जिलों में भी सर्वाधिक 35 प्रतिशत मरीज रांची में हैं। जबकि शेष 18 जिलों की कुल हिस्सेदारी महज 35 प्रतिशत है। यानी रांची में 18 जिलों के बराबर मरीज एक्टिव हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी वीकली एनालिसिस की बात करें तो बीते सप्ताह (7-13 जून) के बीच राज्य के पांच जिलों जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद व गुमला में 60 प्रतिशत मरीज थे। इसमें सर्वाधिक 32.5 फीसदी हिस्सेदारी केवल पूर्वी सिंहभूम की थी। सप्ताह भर में मिले नये मरीजों के संबंध में अन्य जिलों की हिस्सेदारी की बात करें तो जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद व गुमला में मरीजों की हिस्सेदारी 5-5 प्रतिशत से अधिक थी। गुमला व सिमडेगा में नये मरीजों की संख्या 4 से 5 प्रतिशत के बीच थी। राज्य के तीन जिलों में 3 से 4 प्रतिशत के बीच, पांच जिलों में 2 से 3 प्रतिशत के बीच और सात जिलों में 1 से 2 प्रतिशत के बीच नये मरीज मिले। दूसरी तरफ दो जिलों गोड्डा व पाकुड़ में नये मरीजों की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से भी कम थी।

Check Also

Non-GamStop Casinos for UK Players – Safety and Licensing

Non-GamStop Casinos for UK Players – Safety and Licensing ▶️ PLAY Содержимое Understanding the GamStop …

Leave a Reply