Breaking News

T-Series के मैंनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

मुंबई – टी-सीरीज कंपनी के मैंनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि 3 सालों से भूषण कुमार ने प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम पर मेरे साथ अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. साथ ही धमकी भी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा. मुंबई के DN नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि टी-सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलवाने का लालच देकर एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप किया. DN नगर पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया है.

Check Also

संघर्ष से आत्मविश्वास तक का सफर, लेखक गांव में नाटक ‘माई लाइफ, माई वे’ दर्शकों को झकझोरा

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) देहरादून। रिश्तों के टूटने की …

Leave a Reply