Breaking News
ukraand

राज्य सरकार हर घर में शराब पहुंचाने की नीति पर काम कर रही: दिवाकर भट्ट

ukraand

रूड़की (संवाददाता)। उत्तरखंड क्रांति दल आठ मई से गांव बसाओ-राज्य बचाओ कार्यक्रम शुरू करेगा। दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पलायन के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि राज्य सरकार हर घर में शराब पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता में दिवाकर भट्ट ने कहा कि पलायन आयोग के आंकड़ों से साफ है कि राज्य बनने के बाद पलायन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सत्ता में रही भाजपा और कांग्रेस इसके लिए बराबर के दोषी है। पलायन में राज्य बनने के बाद तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि आठ मई से उक्रांद गांव बसाओ-राज्य बचाओ कार्यक्रम शुरू करेगा। पहले चरण में गांव-गांव में जाकर लोगों को दल की नीतियां, मुद्दे बताने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस सरकारों की विफलता को गिनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दल अब केवल आंदोलन ही नहीं बल्कि राजनीति भी करेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में स्थानीय लोगों को सत्तर नहीं बल्कि अस्सी फीसदी रोजागर दिया जाना चाहिए। अभी चालीस फीसदी स्थानीय लोगों को भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। सरकार पूरे उत्तराखंड को शराब में डुबोने की तैयारी कर रही है। हर घर में शराब पहुंचाने की तैयारी हो रही है। पूरे राज्य में उक्रांद शराब के खिलाफ आंदोलन करेगा। बिजली-पानी के टैक्स और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई। दिवाकर भट्ट ने कहा कि निकायों में वार्ड आरक्षण में सरकार ने मनमानी की। अपनी सुविधा अनुसार वार्ड आरक्षित किए। कहा कि दल निकाय चुनाव लड़ेगा। इस दौरान दल के किसान प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्षा नितिन सैनी, उपाध्यक्ष राव फुरकान, सूरज वर्मा, नसीम अहमद, साकिब बिलाल, संजीव वाल्मीकि, विलाल अहमद, गुलाब नबी, राव नासिर खां, राव भूरे खां, खालिद शाह, राकेश राजपूत, संजू वाल्मीकि, इरशाद, सरिता पुरोहित, आजाद वीर, दीपचंद धीमान, अमित कुमार, सुनील सागर आदि मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply