Breaking News

भविष्य भारत का तय होगा 2019 के बलबूते

2019

दो हजार उन्नीस की बोली में
भारत माता की झोली में
विधाता फिर भेटेंगे दो अनमोल रतन
राष्ट्र निर्माण का कर रहे जो पुरजोर जतन।
नहीं बँटेगा देश प्रांत में
नहीं रहेगा देश भ्रांति में
देशभक्त मुसलमानों का दिल धड़क उठेगा
मुस्लिम माताओं बहनों का मन चहक उठेगा
नारी जात को कुप्रथा के बंधनों से मिलेगी मुक्ति
भारत की सब नारियों को मिलेगी शक्ति।
मेरे भारतवासियो अपने इतिहास से सीखो
झूठों फरेबियों मक्कारों के लिये मत चीखो
अब तक के प्रधानमंत्रियों की कतार को देखो
कथनी-करनी इरादों और काम की धार को देखो
अच्छी कारगार दवाइयाँ मीठी-चटपटी नहीं होतीं
कड़वाहट में सेहत को सँवार कर रख देतीं।
मोदी-योगी दो निरपट जोगी
भारत माता के चरणों से लिपटे दो योगी
राम-रहीम भारत माँ के दो बेटे
देश प्रेम की गंगा में खा रहे हैं गोते
देशवासियों जागो मत रह जाना सोते
भविष्य भारत का तय होगा 2019 के बलबूते।

                              Virendra Dev Gaur

                              Chief Editor(NWN)

 

 

 

 

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply