Breaking News

दादी स्नान करने गई प्रयागराज तो घर से चोर ने किया चांदी की मूर्ति और छात्र पर हाथ साफ

 

श्यामपुर, 12 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल

ग्राम खैरी खुर्द में 20 फूटी कॉलोनी में घर के लोगों की मौजूदगी में शातिर चोर ऊपरी मंजिल से घर के अंदर मंदिर में रखा चांदी का छत्र और चांदी की 6 इंच लंबी 4 इंच मोटी चांदी की मूर्ति लेकर फरार हो गए। परिवार वालों ने बताया कि जब आशीष रावत की छोटी बच्ची ऊपर दादी के कमरे में गई तो देखा दरवाजा खुला है आगे जाकर देख तो और दरवाजे भी खुले पड़े हैं। आशीष रावत की माता जी ऊपरी मंजिल में रहती थी। वह काल सुबह ही प्रयागराज स्नान के लिए हुई है। आशीष रावत पुत्र स्व दुर्लभ सिंह रावत ने देखा दोनों कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने तसल्ली से कमरों को खंगाला हुआ था। लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। पास ही मंदिर में चांदी की मूर्ति और छात्र लेकर ही संतोष करना पड़ा। शातिरों ने एक बक्सा लेकर छत पर खंगाला हुआ था। 

Check Also

समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 19 मई डीएस सुरियाल सूबे में समर्थ पोर्टल का संचालन अब राजकीय विश्वविद्यालय …