Breaking News
himalaya

हिमालय मंथन को जुटेंगे देश भर के विशेषज्ञ

himalaya

श्रीनगर गढ़वाल (आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग की ओर से भारतीय हिमालय में पर्यावरण संसाधन एवं विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में देश भर के विषय विशेषज्ञ जुटेंगे। इस मौके पर विशेषज्ञ हिमालय की सेहत पर गंभीर मंथन करेंगे। जीमएवीएन गेस्टर हाउस सभागार में सेमिनार की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सेमिनार आयोजन समिति के संयोजक प्रो. एमएसएस रावत ने पत्रकारों को बताया कि बिना संसाधनों के विकास की कल्पना संभव नहीं है। विकास से पर्यावरण अवश्य प्रभावित होगा। प्रो. रावत ने कहा कि हिमालय हमारा नहीं बल्कि हम हिमालय के हैं। हमें इस अवधारणा पर कार्य करने होंगे। उन्होंने बताया कि भूगोल विभाग की ओर से भारतीय हिमालय में पर्यावरण संसाधन एवं विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ 25 अक्तूबर को बिड़ला परिसर में मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। कहा सेमिनार छह तकनीकी सत्रों में आयोजित होगा। जिसमें करीब दो सौ से अधिक शोध पत्र पढे जाएंगे। मौके पर प्रो. आरएस पंवार, प्रो.विद्या सिंह चौहान, डा. बीपी नैथानी, डा. राजेश भट्ट, डा. अरविंद दरमोड़ा, अपेक्षा अग्रवाल व श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply