Breaking News
traffic

जाम से परेशान लोग

traffic

कोटद्वार (संवाददाता)। पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण शहर में जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे रोजाना जूझ रहे लोगों ने शहर को जाम से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। कोटद्वार में नगर में जाम की समस्या ने जनता को बुरी तरह परेशान कर दिया है। गुरुवार को भी जाम की वजह से लोगों को दो-चार होना पड़ा। नगर के मुख्य मार्गों से लेकर सम्पर्क मार्गों तक हर वक्त जाम की स्थिति देखी जा सकती है। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां पर जाम न लगा हो। कई बार जाम में यहां एम्बुलेंस भी फंसी नजर आती है। इतना सब होने के बावजूद मुख्य चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी किनारे खड़े होकर अपनी बातों में मशगूल रहते हैं। उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं होता है। झंडाचौक, बद्रीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड, देवी मार्ग, स्टेशन रोड आदि पर तो हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है जिस कारण पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी मनोज रावत, राजीव, मनीष, अमोल, प्रशान्त, रणवीर, निरंजन कुमार, संतोष आदि का कहना है प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा का कहना है कि आजकल छुट्टियों व शादियों का सीजन होने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। फिर भी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का पालन कर रहे हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply