Breaking News
ELECTION

आचार संहिता का कड़ाई से करायें पालन: डीएम

ELECTION

रूद्रपुर (संवाददाता)। नगर निकाय निर्वाचन 2018 की घोषणा के बाद जनपद के समस्त नगर पंचायतो, नगर पालिकाओ (नगर पालिका बाजपुर को छोडकर), नगर निगमों के क्षेत्रें में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। इस क्रम मे जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने समस्त कार्यालयाध्यक्षध्विभागाध्यक्ष से कहा है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने बताया राजकीयध्विभागीय सम्पत्ति का चुनाव प्रचार हेतु प्रयुत्तफ किया जाना एवम सम्पत्ति को विरूपित (लोक सम्पत्ति के रूप एवं सुन्दरता को हानि पहुंचाना अथवा हस्तक्षेप, क्षति पहुंचाना, बिगाडना अथवा किसी अन्य प्रकार से क्षति पहुंचाना) किया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे अपनी विभागीय परिसम्पत्तियो का किसी राजनैतिक पार्टी अथवा प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार हेतु विरूपित किये जाने की दशा मे सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व रिटर्निग आफिसरध्स्थानीय पुलिस अधिकारी के सहयोग से कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगेे। उन्होने बताया कार्यवाही नही किये जाने की दशा मे सम्बन्धित प्रत्याशीध्राजनैतिक पार्टी को अप्रत्यक्ष लाभ होगा जो कर्मचारी आचरण नियमावली आदर्श आचार संहिता तथा भारतीय दण्ड संहिता के सुसंगत प्रावधानों के उल्लघंन की श्रेणी मे आ सकता है। उन्होने विभागाध्यक्षो से कहा विभागीय परिसम्पत्तियो को विरूपित किये जाने के विरूद्ध कार्यवाही कर सम्बन्धित रिटर्निग आफिसर के माध्यम से कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) को अवगत कराये।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply