Breaking News

व्यवसाय से संबंधित सेमिनार का आयोजन

program

देहरादून (संवाददाता)। सुभाष नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जहां युवाओं को व्यवसाय से जुड़ी जानकारियां दी गई। जॉब रेवोलुशन रिक्रूटमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कॉरपोरेट मैनेजर शिशिर मोहन ने व्यावसायिक जगत में हो रहे प्रगति में अत्याधुनिक टेक्निको व नवीनतम उपकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज तमाम तरह की योजनाएं चल रही है। जिसके लिए बैंक से लोन लेना भी आसान है। बसर्ते जानकारी होनी चाहिए। सेमिनार के दौरान उन्होंने एक जॉब पोर्टल की लांचिंग की। उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा बेरोजगार है तो वे अपना सीवी (सीवीफिंडर डॉट ऑनलाईन) पर अपलोड कर सकता है। संबंधित सेक्टर में नौकरियां आने पर कंपनी इस डाटा के आधार पर उससे स्वयं संपर्क कर सकती है। सेमिनार में पंकज शर्मा, नितिन शर्मा, राज किशोर, विवेक सिंह, निष्ठा धीमान, अनुप्रिया सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply