Breaking News
hospital

निदेशालय से आयी टीम ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

hospital

रुडकी (संवाददाता)। लक्ष्य योजना के अंर्तगत सिविल अस्पताल में चल रहे हैं कार्यों का निरीक्षण करने स्वास्थ्य निदेशालय से टीम गुरुवार को रुड़की पंहुची। टीम के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में मरीजों की दी जा रही सुविधा में हो रहे सुधार की प्रशंसा की। भारत सरकार की लक्ष्य योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं उनके नवजात शिशु को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दिया जाना है। इस योजना के तहत ही रुड़की के सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नए लेबर रूम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे भविष्य में एक साथ छह गर्भवती महिलाओं का प्रसूति कार्य एक साथ कराया जा सकेगा। गुरुवार को लक्ष्य योजना के अंर्तगत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने स्वास्थ्य निदेशालय की टीम देहरादून से सिविल अस्पताल पंहुची। टीम के सदस्य डॉ. नितिन ने बताया कि सिविल अस्पताल मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल बहुत तेजी से अच्छे बदलाव की ओर बढ़ता दिख रहा है। निरीक्षण करने वाली टीम में डॉ. सचिन और डॉ. सुबोध मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply