Breaking News
vote

युवा मतदाताओं को दी वोट करने की जानकारी

vote

देहरादून (संवाददाता)। जन जागरण अभियान समिति ने नगर निकाय चुनाव में युवा मतदाताओं की भागीदारी अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। मतदाता प्रतिशतता बढ़ाने के प्रति जागरुक किया। पहले आईएमएस संस्थान में कॉलेज के छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। जनजागरण समिति के कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत राणा ने छात्रों से कहा कि स्वच्छ और सजग सरकार अथवा नेता को चुनने के लिए हमें हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। सभी युवाओं को जो भी मतदान के हकदार हैं वह अवश्य अपने मत का प्रयोग करें। इस मौके पर छात्र छात्राओं को मतदान करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। वहीं संस्था की सह समन्वयक मेहवीश जहां अरीबा नसीम और तृप्ति नेगी ने भी छात्र छात्राओं के संकल्प पत्र भरवा कर मताधिकार का प्रयोग करने को जागरुक किया। वहीं संस्था की ओर से एमआईटी कॉलेज में भी मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरुक किया गया। समिति की कार्यक्रम प्रभारी रिचल डिसिल्वा ने छात्रों को शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि हमारा एक एक मत बेशकीमती है। इसका प्रयोग कर हम अपने मनपसंद सरकार और नेता का चुनाव कर सकते हैं। वहीं संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करना बेहद आवश्यक है। विशेष कर युवा मतदाता इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपने शहर और देश की तकदीर को बदल सकते हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply