Breaking News

बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

हल्द्वानी (संवाददाता)। हल्द्वानी के राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में दूल्हा शोएब उफऱ् सेबी सैफी ने बारात में जाने से पहले अपने मत का प्रयोग किया। दूल्हा बने सेबी सैफी ने कहा कि उनका मकसद अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट अवश्य दें। दूल्हे के साथ जाने वाले बारातियों ने भी अपने-अपने वोट डाले। इसके बाद बारात मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से वोटिंग की शुरुआत हो गई। प्रदेश के 84 शहरी निकायों के 23,53,923 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 34 निकाय जनप्रतिनिध पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर के अलावा शेष 84 निकायों में चुनाव के लि ए 15 अक्तूबर को अधिसूचना जारी हुई थी। वहीं, शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया था।  प्रदेश में कुल 23,53,923 मतदाता हैं, इसमें 11,33,368 महिला और 12,20,555 पुरुष मतदाता हैं। मेयर / अध्यक्ष के 84 पदों के साथ ही सभी निकायों के कुल 1064 वार्डों के लिए 4,978 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को मतगणना के बाद मंगलवार को सभी निकायों के लिए एक साथ मतगणना संपन्न होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होनें बताया कि सभी जगह पर्यवेक्षकों ने चुनाव की निगरानी शुरू कर दी है। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply