Breaking News
बर्फबारी

Uttarakhand में मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है

उत्तराखंड में मौसम दूसरे दिन भी बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कल, यानी बुधवार से कुछ दिनों की राहत मिलने की उम्मीद है।

17 अक्तूबर को, मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ती है और मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान घटता है। लेकिन 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में उत्तराखंड की लोक कला व संस्कृति की संवाहक बनेगी पूनम और गायत्री….

28,सितंबर,2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गर्ल गाइड जंबोरी आयोजित की जा …