Breaking News

Mungeli की खबर: धारदार हथियार से एक युवक का गला काटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली के थाना लोरमी में एक व्यक्ति को धारदार हथियार से गला काटकर मार डाला गया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे में दोषी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियारों को अपने कब्जे से बरामद करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।

मृतक के पिता मनराखन यादव ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे पोखन यादव को मोहल्ले का राजू साहू और उसके भाई दिलू साहू ने जान से मारने की धमकी दी थी। पोखन को घर नहीं आने पर उसे खोजा गया। बहुत खोजने पर पोखन का शव खाम्ही शराब भठ्ठी के पास पाया गया। पोखन यादव को दोषी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी ने धारदार हथियार से गला काटकर मार डाला है।

Check Also

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने लिखी विकास की नई इबारत

देहरादून (नेशनल वार्ता ) । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार …