Breaking News
Manish Khanduri

कोटद्वार पहुंचने पर खंडूड़ी का जोरदार स्वागत

Manish Khanduri

कोटद्वार (संवाददाता)। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का कोटद्वार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मनीष खंडूड़ी को ईमानदार युवा नेता बताते हुए कहा कि मनीष खंडूड़ी भी अपने पिता की भांति ईमानदार एवं सरल स्वभाव के हैं। कांग्रेस में आने के बाद गढ़वाल को एक युवा नेतृत्व मिल गया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखाते हुए तथा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर मनीष खंडूड़ी को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने कहा कि ईमानदार नेतृत्व को जिताकर संसद में भेजना बेहद जरूरी है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply