रुडकी । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि और नेशनल कमिशन फॉर सफाई कर्मचारी के चेयरमैन मनहर वालजीभाई जाला का वाल्मीकि धर्मशाला में स्वागत किया गया। इस दौरान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी देश को साफ रखने में सबसे अधिक भूमिका निभाते हैं। वह हर दिन पूरी लगन के साथ अपना काम करते हैं। अगर रुड़की सफाई के मामले में पूरे उत्तराखंड में पहले स्थान पर है तो वह केवल सफाई कर्मियों की बदौलत है। सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वह सफाई कर्मचारियों का साथ दें और अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। इस दौरान राम सिंह वाल्मीकि, आनंद, सोनू बिरला, अमरीश वाल्मीकि, जगदीश प्रधान, सनाती बिरला, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
National Warta News