Breaking News

गैरसैंण राजधानी- यूकेडी का मुख्य मुद्दा

श्रीनगर । उत्तराखंड क्रांति दल से गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद स्थानीय समस्याएं जस की तस हैं। कहा कांग्रेस व भाजपा की सरकारें बेरोजगारों का शोषण करने पर तुली हुई हैं।पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैरसैंण राजधानी यूकेडी का मुख्य मुद्दा है। राजधानी के नाम पर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने यहां की जनता के साथ छलावा किया है। कहा एनएच-58, रेल परियोजना व श्रीनगर बांध परियोजना से प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा मतदाताओं का समर्थन मिलने पर वह संसद में फ्री बिजली, फ्री पानी व ग्रीन बोनस के लिए आवाज उठाएंगे। मौके पर यूकेडी के संस्थापक सदस्य मदन मोहन नौटियाल, युवा उक्रांद के टिहरी जिला अध्यक्ष गणेश भट्ट, महेश्वरी देवी, चंद्र प्रकाश भट्ट, मधुसूदन बंगवाल, दीपक पटवाल, राजेंद्र भट्ट, विकेश चंद्र, संदीप रावत, रामलाल बेलवाल आदि मौजूद रहे। चुनावी लाभ के लिए मिशन शक्ति को दिया अंजामश्रीनगर। युवा उक्रांद के टिहरी जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि अंतरिक्ष में 300 किमी दूर सक्रिय सेटेलाइट को मार गिराने के लिए मिशन शक्ति को चुनावी लाभ के लिए अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान इस मुद्दे को भुना रहे हैं। कहा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply