Breaking News

Jagdalpur: युवक की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस पहुंची; शिनाख्त नहीं हुई

नयापारा शहर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पाया गया। जो सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा है, जबकि मृतक के परिजनों की खोज की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव सड़क किनारे देखने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक शायद मॉर्निग वॉक पर निकला होगा, फिर अचानक गिरने से मर गया होगा. पुलिस को युवक से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इसलिए इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक की तस्वीर भी वॉट्सएप ग्रुप में शेयर की गई है। यह बताया गया है कि कोतवाली थाना को मृतक को पहचानने की सूचना दी जाएगी। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है।

Check Also

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन

-नेशनल वार्ता न्यूज़ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान आज हादसे का …