Breaking News

तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून(संवाददाता)। राजभवन देहरादून में 01 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-२०२४ के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने फ्लैग ऑफ किया। वसंतोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सुसज्जित दो वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेंगे। पहला प्रचार वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा देहरादून से डोईवाला सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प-प्रदर्शनी हेतु लोगों को जानकारी देगा। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें। इस अवसर पर अपर निदेशक उद्यान विभाग डॉ. आर. के. सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय वसंतोत्सव-२०२४ का शुभारंभ ०१ मार्च को प्रातः १०ः०० बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) करेंगे। ०१ मार्च को दोपहर ०१ः०० बजे से सायं ०६ः०० बजे तक तथा ०२ व ०३ मार्च को प्रातः ०९ः०० बजे से सायं ०६ः०० बजे तक पुष्प-प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। ०३ दिवसीय आयोजन में १५ मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल ५३ उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल १५९ पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक ०३ मार्च, २०२४ को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे।
इस वर्ष थुनेर को विशेष डाक आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है। डाक विभाग द्वारा विभिन्न डाक टिकटों की प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी के माध्यम से पेंटिंग की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग ३५ विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान/कृषि विश्वविद्यालय/बोर्ड/निगम आदि प्रमुख होंगे। इन विभागों/संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमों/तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …