Breaking News

संस्कृति विभाग ने लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको को मचीय प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध

देहरादून (सू0वि0)। संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको को मचीय प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध की जाने की प्रक्रिया आज दिनांक 14 मार्च 2024 को भी हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढी कैंट, देहरादून में जारी रही आज सुबह 10:00 बजे से ही प्रदेश भर के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक परिधानों में आडिशन हेतु हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढी केंट, देहरादून पहुंच गए थे। प्रातः 11:00 बजे से लोक कलाकारों का मंचीय प्रदर्शन प्रारंभ हो गया था, जो साय तक चलता रहा। दिनांक 12 मार्च 2024 को प्रथम दिन लगभग 71 प्रतिभावान लोक कलाकारों द्वारा विशेषज्ञों के सामने अपनी प्रस्तुति दी गई। पहले दिन सुदूरवर्ती जनपदों से आये लोक कलाकारों को अपना प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया गया, जबकि आज दिनांक 13 मार्च 2024 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी एवं उत्तरकाशी से आये लगभग 78 लोक कलाकारों द्वारा आडीशन दिया गया। निदेशक संस्कृति द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 14 मार्च ,2024 को भी प्रदेशभर से आने वाले 69 कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पौराणिक एवं समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित प्रसारित करने एवं इस धरोहर को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित किये जाने की दिशा में लोक कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे इन प्रतिभावान लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …