Breaking News

सौगातः मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, गरीबों को मिली सौगात

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून (संवाददाता)। मसूरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मसूरी शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में गरीबों को सौगात देते हुए पटरी व्यापारियों को माल रोड पर पटरी लगाये जाने को लेकर एसडीएम मसूरी को निर्देश दिए। वहीं पिछले दिनों भारी बारिश के कारण मसूरी कोतवाली कर पुश्ता ढहने के कारण क्षतिगत हुई साइकिल रिक्शा के बदले नये साइकिल रिक्शा चालकों को दिए गए। इस मौके पर शहीद स्थल पर मसूरी और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को विकास की उचाई तक ले जाने को लेकर कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं उन्होंने कहा कि मोदी  सरकार ३ के १०० दिन भी पूरे हो रहे हैं और इन १०० दिनों में मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले किसाान सामान नीधि के फाइल में हस्ताक्षर किये जिससे  १० करोड़ किसानों के खाते में पैसे आये प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत  ३ करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने के साथ ३ करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाए जाने को लेकर मोदी जी ने सलकंप लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले १० साल के अंदर विश्व के पटल पर भारत के नाम को ऊंचा करने का काम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान नरेंद्र मोदी से होती है एक समय वह था कि जब हम विदेशों से हथियार आयात किया करते थे। पहजे भारत विदेशों से अन आयत करते थे और आज ७० से अधिक देशों में अन्न को निर्यात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवी शक्ति बन गया है व भारत विश्व की चौथी सैन्य शक्ति बन चुका है। उन्होने बताया कि भारत देष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुष्ल नेतृत्व के कारण विकासषील देष बनने को लेकर तेजी से कदम को आगे बढाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पटरी व्यापारियों मालरोड से पटरी हटने के बाद बेरोजगार हो गए थे जिनको दुख को देखते हुए उन्होने जिलाधिकारी से वार्ता कर मसूरी के स्थानीय पटरी व्यापारियों को मालरोड में व्यवस्थित तरीके से पटरी लगाने की अनुमति दे दी गई है व यातायात बाधित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …