Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत और कई घायल सीएम धामी ने जताया दुःख

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिरने से ३८ यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को नैनी डांडा से रामनगर एक बस जा रही थी। तभी सारड बैंड के पास अनियंत्रित होकर बस गीत जागीर नदी में गिर गई। बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस यूजर्स कम्पनी की बस है। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि ३८ यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, टीम रेस्क्यू में जुटी है।

40 सीटर बस में सवार थे 55 से ज्यादा यात्री
बता दें कि बस ४० सीटर थी लेकिन ५५ से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए. वहीं, कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के असली वजह पता चल पाएगी। सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने दिए निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …