ऋषिकेश, 9 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल
थाना लक्ष्मण झूला स्थित मस्तराम घाट पर नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान जारी कर युवक का शव बरामद कर पुलिस के सपुर्द किया।
थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को आज सूचना मिली कि मस्तराम घाट पर नहाते समय एक युवक वैभव शर्मा 20 वर्ष पुत्र हेमंत शर्मा निवासी बड़ौत यूपी डूब गया है। जो कि गाजियाबाद एबीईएस (ABES) कॉलेज में B.Tech द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था और चारों दोस्त मस्तराम घाट पर गंगा में नहा रहे थे। मौके पर पहुंची टीम के सदस्य सुमित नेगी ने लगभग 30 मिनट तक गंगा में सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद 20-25 फीट की गहराई में जाकर युवक का शव बरामद कर पुलिस के सपुर्द किया। टीम में एसआई पंकज सिंह खरोला, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह पंवार, ओमप्रकाश व कास्टेबल मनमोहन व सुमित शामिल थे। यह जानकारी टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने दी।
National Warta News