Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में उत्तराखंड की लोक कला व संस्कृति की संवाहक बनेगी पूनम और गायत्री….

28,सितंबर,2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गर्ल गाइड जंबोरी आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रतिभाग हेतु राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट एंड गाइड,नई दिल्ली द्वारा उत्तराखंड से श्रीमती पूनम रानी शर्माALT Guide व श्रीमती गायत्री HWB Guide का चयन किया गया है। जिला संस्था भारत स्काउट एंड गाइड्स देहरादून में कार्यरत श्रीमती पूनम रानी शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड व प्रधानाचार्या हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज,ऋषिकेश में कार्यरत है। आपके द्वारा जिला संस्था देहरादून, प्रादेशिक संस्था- उत्तराखंड व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रशिक्षण व कार्यक्रमों में ट्रेनर के रूप में योगदान दिया गया है।
श्रीमती गायत्री,जिला संगठन कमिश्नर व सहायक अध्यापिका( संगीत) के पद पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कार्गी, देहरादून में कार्यरत है। श्रीमती गायत्री द्वारा जिला संस्था, प्रादेशिक संस्था व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रशिक्षणों व कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया है।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी पूनम व गायत्री के द्वारा समग्र भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड की सभ्यता व संस्कृति का संवहन ऑस्ट्रेलिया में किया जायगा. श्रीमती पूनम रानी शर्मा व श्रीमती गायत्री को अंतरराष्ट्रीय गर्ल गाइड़ जम्बूरी ऑस्ट्रेलिया में प्रतिभाग करने पर जिला संस्था भारत स्काउट एंड गाइड देहरादून स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है
जिला संस्था
भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स, देहरादून
(प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर, भारत स्काउट एंड गाइड )

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …