Breaking News

एयरपोर्ट पर केंद्रीय खेल मंत्री का स्वागत

ऋषिकेश । केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। स्वागत के बाद खेल मंत्री सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्यमंत्री विनय रोहिला, नगरपालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, बलजीत सोनी, अभिषेक शाही, अनीता ममगाईं, दीवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Check Also

अनुशासन, सेवा और साहस का पाठ पढ़ाकर संपन्न हुआ स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर

खेतीखान। राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान में 14 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय …