Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यूयूएसडीए द्वारा शहर में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया है। सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क चौड़ीकरण व गौलापुल संपर्क मार्ग व अन्य निर्माण कार्य अब भी अधूरे हैं। निर्माण कार्यों के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर जलभराव से लोग परेशान है।जिससे कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Check Also

एयरपोर्ट पर केंद्रीय खेल मंत्री का स्वागत

ऋषिकेश । केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं …